
बिलासपुर,,,, रतनपुर में वन भूमि पर सैकड़ों अवैध कब्जों के बीच कार्रवाई सिर्फ एक व्यक्ति पर होने से विवाद खड़ा हो गया है! खंडोबा मंदिर के पास वन विकास निगम की टीम ने एक अवैध दुकान को हटाने की कार्रवाई की…
लेकिन इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया…
तोड़फोड़ के दौरान हुआ विवाद जैसे ही टीम ने दुकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की…
अतिक्रमणकारी ने विरोध जताया और मौके पर ही वन विभाग के कर्मचारियों से बहस हो गई…
देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई…
सैकड़ों कब्जे, कार्रवाई सिर्फ मुझ पर क्यों?…
अतिक्रमणकारी और स्थानीय लोगों का कहना है! कि पूरे क्षेत्र में सैकड़ों अवैध कब्जे हैं!
पक्के मकान, दुकानें और प्लाटिंग तक की गई है! इसके बावजूद कार्रवाई सिर्फ एक व्यक्ति पर होना सीधे-सीधे भेदभाव की ओर इशारा करता है!
पैसे मांगने और पक्षपात का आरोप…
पीड़ित ने वन विकास निगम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उससे पैसे की मांग की गई थी! और पैसा नहीं देने पर ही उसकी दुकान पर कार्रवाई की गई… साथ ही पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का भी आरोप लगाया गया है!
हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है!
बिलासपुर से पहुंची टीम ने की कार्रवाई…
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया… कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी हलचल रही…
उठते बड़े सवाल…
जब सैकड़ों कब्जे हैं, तो कार्रवाई सिर्फ एक पर क्यों?
क्या बड़े कब्जाधारियों को बचाया जा रहा है?
पैसे की मांग के आरोपों की जांच होगी?
क्या आगे अन्य अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई होगी?
निष्कर्ष…
रतनपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। “सैकड़ों में एक पर कार्रवाई” ने प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि आगे यह कार्रवाई सभी पर समान रूप से होती है या नहीं।
