ब्रेकिंग

खाद बीज की कमी नही का ढिंढोरा, फिर क्यो गुहार लगाने किसान डाल रहे कलेक्टोरेट में डेरा

Spread the love

बिलासपुर। शासन- प्रशासन में बैठे नेता और अफसर डीएपी के अलावा सारे खाद- बीज की उपलब्धता का ढिंढोरा पीट रहे। इधर रोज किसान खाद- बीज की अनुपलब्धता के कारण खेती किसानी पिछड़ने और खाद मुहैया कराने की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पहुच रहे, गुरुवार को भी मस्तूरी गोड़ाडीह के किसान सोसायटी में खाद न मिलने की शिकायत और खाद मुहैया कराने गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुँचे।

कलेक्टर को सौपे गए हस्ताक्षरित ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सेवा सहकारी समिति गोडाडीह पंजीयन क्रमांक 575 के किसानों को अभी तक केसीसी की सुविधा और खाद नही मिल रहा। खेती के अलावा उनके आय आमदनी का और कोई श्रोत नही है,भरे किसानी में KCC DAP, UREA खाद न मिलने के कारण किसानी पिछड़ते जा रहा वे अभी तक समिति के चक्कर काटने विवश है। वे आखिर कहा जाए कोई सुनने वाला नही है, किसानों ने कलेक्टर से अविलंब खाद मुहैया कराने की मांग की है।
कलेक्टर ने पीड़ित किसानों को जल्द खाद मुहैया कराने आश्वासन दिया है।

डिकेश कुमार, कृषक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *