

बिलासपुर। आखिरकार जांच में राशन का गफलत की शिकायत सही पाए जाने पर खाद्य विभाग ने कलेक्टर के आदेश पर मोपका के महिला शक्ति खाद्य पोषण राशन दुकान को निलंबित कर संचालक को हटा दिया है।
खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि शिकायत की जांच कराई गई प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर ये कार्रवाई की गई है। दुकान को निलंबित कर संचालक को हटा दिया गया है, वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही ताकि इलाके के रहवासियों को शासन की योजना के तहत खाद्यान मुहैया कराया जा सके।

गौरतलब है कि सीजीडीएनए की टीम ने पिछले दिनों इस राशन दुकान के राशनकार्ड धारकों से चर्चा की तो कार्डधारकों ने अपने राशन कार्ड में लगाये गए ड्यू के सील को दिखाकर बताया कि कार्ड में एंट्री कर उन्हें 3-3, 4-4 महीने से घुमाया जा रहा, कई बार चक्कर कटवाने के बाद उन्हें कभी 1 माह का राशन ढिया गया तो कभी वो भी नही।



