ब्रेकिंग

18-18 हजार लेकर महावीर होटल में कमरा बुक करा जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, 1लाख 44 हजार का जुआ फड़ जब्त, होटल संचालक पर भी  कार्रवाई का दावा…

Spread the love



बिलासपुर,,,  जुए का कारोबार हाईटेक हो गया है, जुआ के शौकीन अब गलियों और नदी तट के बजाय होटलों में दूसरे के नाम से कमरा बुक करा जुआफड़ खेल रहे। आईसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस ने महावीर होटल के कमरे में 18-18 हजार लेकर जुआ खेलने बैठे 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 44 हजार का जुआ फड़ पकड़ने का दावा किया है…


सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में बड़े जुआ फड़ की सूचना पर एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने होटल के कमरा नंबर 215 में रेड कार्रवाई की तो कमरे से 8 जुआरी जुआ खेलते पकड़े गए बताया जा रहा कि उनसे कुल 1,44,000 रुपये
जब्ती हुई। मामले में दूसरे के नाम से कमरा बुक करने और जुए की जानकारी होने के बाद भी पुलिस को सूचना न देने के मामले में होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी आरोपी बना सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करने की प्रेस रिलीज जारी की गई है।

9 वे आरोपी हॉटल संचालक का नाम नही..

प्रेस रिलीज में 8 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ने और होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करने का दावा किया गया है, जुआरी और होटल संचालक समेत 9 आरोपी होते है पर इसमें होटल संचालक का नाम सामने नही आया है।

ये है गिरफ्तार आरोपी…

1. महेश सिंह पिता गुलजार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
2. हीरालाल पाल पिता स्व. जग्गू पाल उम्र 41 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
3. अक्की जायसवाल पिता डी.पी. जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
4. छोटू सिंह पिता स्व. अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
5. संदेश मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 40 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
6. अनिल कुमार वर्मा पिता केशव वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
7. आकाश भोई पिता शिवा भोई उम्र 39 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
8. विशाल छाबड़ा पिता राजेश छाबड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी शांति नगर थाना सिविल लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *