ब्रेकिंग

पीएचडी से महंगी नर्सरी फीस पर भड़की NSUI—रंजेश सिंह का हंगामा, अधिकारी से तीखी बहस, नोटिस जारी, निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई की चेतावनी…

Spread the love

बिलासपुर,,,,  जिले में निजी स्कूलों की कथित अनियमितताओं के खिलाफ NSUI ने सोमवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया… NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की…
ज्ञापन में आरोप लगाया गया… कि कई निजी विद्यालय मान्यता नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं!

कुछ स्कूल बिना पूर्ण अनुमति के उच्च कक्षाएं संचालित कर रहे हैं! वहीं कई मामलों में छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं किया जा रहा… इसके अलावा महंगी निजी किताबें अनिवार्य कर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है!


जिला शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन संयुक्त संचालक ई. दसरथी को सौंपा गया… इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई… अधिकारियों द्वारा दो दिन में जानकारी देने की बात पर NSUI ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गया…
दबाव बढ़ने पर मौके पर ही अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी करने और जांच शुरू करने के निर्देश दे दिए… साथ ही आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया भी तत्काल प्रारंभ कर दी गई…
NSUI ने चेतावनी दी है! कि यदि समयबद्ध और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगा…
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में छात्र नेता मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *