ब्रेकिंग

नगरीय प्रशासन सचिव शुक्रवार को बिलासपर में, जिले के निकायों की बैठक ले, करेंगी विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण…

Spread the love

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (UAD) की सचिव (आईएएस) संगीता आर. शुक्रवार 22 मई को न्यायधानी बिलासपुर के विभिन्न निर्माण कार्यो और बन चुके भवनों के हालात का जायजा ले, जिले के नगरीय निकायों के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
इस आशय की खबर आते ही निगम दफ्तर के अफसर सक्रिय हो गए बैठकों और कागजात तैयार करने उठापटक में लग गए।

प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक नगरीय प्रशासन सचिब सुबह पौने 10 बजे विलासपुर पहुचेंगी।
वे इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर, (ICCC Building तारबाहर थाना के सामने) जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेंगे, इसके बाद इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर (ICCC Building) से सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद नगर निगम बिलासपुर के विकास कार्यों का संजय तरण पुष्कर के पास स्पोर्ट्स काम्पलेक्स कोनी सिटी बस डिपो के ई बस चार्जिंग स्टेशन, कछार के वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट कछार (CBG) भारत पेट्रोलियम द्वारा), अमृत मिशन बिरकोना डब्लू.टी.पी. खमतराई के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एएचपी घटक के तहत निर्मित आवासों,
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खमतराई एवं बहतराई में निर्माणाधीन बीएलसी घटक आवासों, एसएलआरएम सेंटर गोठान, मोपका, दयालबंद मधुबन के निर्माणाधीन
नालंदा परिसर के कामकाज का जायजा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *