
बिलासपुर। भीषण गर्मी में चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर अब जनाक्रोश भड़कने लगा है। गर्मी और उमस से हलाकान नेहरू नगर- कस्तूरबा नगर सहित आसपास के हलाकान नागरिकों ने गुरुवार को नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप के नेतृत्व में नेहरू नगर विद्युत दफ्तर का घेराव कर जमकर नाराजगी जताई और कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंप अविलम्ब विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने मांग की।
लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली जारी है। दिन हो या रात, बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में बिजलीं कटौती के कारण लोगो को रतजगा करना पड़ रहा। गर्मी के कारण वे घरों में सो तक नहीं पा रहे हैं। पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं के साथ के साथ अंजनजीवन और कारोबारियो के कारोबार भी प्रभावित हो रहा। बार- बार बिजलीं के बन्द होंद से घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही बिजली समस्या पर विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा। शिकायतों के बाद भी स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
आक्रोशित नागरिकों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करने बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
