ब्रेकिंग

कोनी थाने में कबाड़ कारोबारियो का स्वागत बाबू बिसलेरी, एक्वाफिना और गरमागरम चाय से, कार्रवाई के दावे के ढिंढोरे के बीच सामने आई आवभगत की तस्वीरें

Spread the love

0 फिर, सामने आया पुलिस और कबाड़ कारोबारी का गठजोड़


0 उठ रहे सवाल अन्य मामलों में आरोपियो को कोंटा में उखरू बिठाते है तो ये कौन समधी

बिलासपुर/ सुशांसन तिहार के दावों के बीच कोनी थाने से सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर अनुशाषित पुलिस विभाग की फजीहत कर दी है। इन तस्वीरों में थाना क्षेत्र का चर्चित कबाड़ कारोबारी किसी वीआईपी की तरह टेबल के सामने बैंच पर अपने सहयोगियों के साथ पैर मोड़कर जमींदारों की तरह चाय की चुस्कियां ले रहा सामने पानी की बोतलें सजी है, और टेबल के उस पार थाने के हवलदार और एक सिपाही बैठे है।

ये है मामला

दो दिन पहले एसएसपी ने शहर के अवैध कबाड़ कारोबारियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कप्तान के आदेश के बाद सभी थाना क्षेत्रो में कार्रवाई की गई, प्रेस रिलीज जारी कर बकायदा मीडिया को कार्रवाई की जानकारी दी गई।
कोनी पुलिस ने भी अवतार पैलेस के सामने चर्चित कबाड़ कारोबारी अकबर खान के खिलाफ अवैध कबाड़ कारोबार के मामले में बीएनएस की धारा
170 के तहत कार्रवाई करना दर्शाया।

सामने आया गठजोड़

पर थाने से सामने आई आरोपी कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी वाली तस्वीरों ने पुलिस और अवैध कारोबारियो के गठजोड़ को उजागर कर दिया। हालाकि सबको पता है कि कार्रवाई और सख्ती के दावों के बीच ये कबाड़ का अवैध कारोबार शहर से लेकर गांवों तक चलता कैसे और किसकी सह पर है, किनके यहां चोरी की गाड़ियां और कीमती सामान मिट्टी के मोल खरीदी जाती है। कैसे अवैध कबाड़ का काला कारोबार फल-फूल रहा कैसे इनकी चंडी बंधी है,,, इनके इस गठजोड़ के कारण कैसे चोरी की वारदात हो रही है, जाहिर है जब चोरी का माल सहजता से बिक रहा तो आरोपी तो वारदात करेंगे ही,,,

क्या पुलिस मैन्युअल में हुआ बदलाव…

आमतौर पर थानों में पुलिस आरोपियों, संदेहियों और आरोपियो के परिजनों को थाने लाती है या उन्हें थाने में तलब करती है तो ऐसे गद्दी देकर बोतलबंद पानी और चाय पिलाकर आवभगत नही करती, बल्कि उन्हें थाने के कोने में बिठाकर रखती है,,, तो फिर कबाड़ कारोबारी को वीआईपी ट्रीटमेंट क्यो…? सवाल यह उठ रहा कि क्या थानेदार का अपने स्टाफ पर कोई नियंत्रण नही है, क्या थानेदार की सहमति के बिना थाने में इस तरह आरोपियो को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा सकता है...

000सीधा सवाल000

0 कोनी थाने में कबाड़ कारोबारियो को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की तस्वीरें आ रही मामला क्या है।
00 वीआईपी ट्रीटमेंट जैसी कोई बात नही पानी की बोतलें टेबल पर दिख रही पता नही ये कौन लाया है।
0 कबाड़ कारोबारी के पुलिस कर्मियों के सामने बैठकर चाय की चुस्कियां लेने का अंदाज क्या सही है।
00 नही बिल्कुल गलत है, तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा।
0 इस मामले में आगे क्या करेंगे।
00 सामने बैठे ड्यूटीरत हवलदार और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पंकज पटेल,
एडिशनल एसपी सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *