ब्रेकिंग

करोड़ो के तोरवा धानमंडी बायपास रोड़ पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायरों की मंडी, आधा किलोमीटर दूर ज़ोन दफ्तर, चौक में पुलिस, पर किसी को कोई मतलब नही…

Spread the love

बिलासपुर / गरीबो की झुग्गियाँ ढहाकर बनवाये गए करोडो के तोरवा धानमंडी- पावर हाउस चौक बाईपास रोड पर लोकल ट्रांसपोर्टरों ने बिल्डिंग मटेरियल सामग्री की मंडी सजा ली। यहाँ से महज 600-700 मीटर दूर तोरवा जोन कार्यालय है तोरवा चौक पर ट्रेफिक के जवानों का डेरा है पर पता नही क्यो यहां सड़क तक बिखरे रेत, गिट्टी के ढेर और लाइन से खड़े ट्रैक्टर किसी को दिखाई नही दे रहा। क्या इस अवैध बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार के लिए यहां गरीबो की झुग्गियाँ तोड़ी गई थी। क्या निगम,पुलिस और खनिज विभाग के अफसरो को ये अवैध भंडारण ये कारोबार नही दिखाई दे रहा या वे नजराने से मौज मना रहे ये बड़ा सवाल है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सबका चंडी बंधा है, इसीलिए सालो से यहाँ सड़क के भरोसे दर्जन भर कारोबारी रेत, गिट्टी बेच रहे है, ज़्डक पर जगह जगह रेत गिट्टी के ढेर लगे है, वही ट्रैक्टरों का रेला भी लगा है। सवाल ये भी की क्या इनके पास भंडारण का लाइसेंस है और है तो क्या निगम की ज़्डक पर बिल्डिंग मटेरियल डंप करा ऐसे कारोबार करने की निगम से अनुमति है…

नम्बर तक नही, कौन कर रहा इस कदर मदद

सड़क बदहाल

अरपापार आने- जाने वाले भकारी वाहनों के आवागमन के लिए तोरवा धानमंडी बाईपास का निर्माण कराया गया था, इसके लिए सड़क में बाधक दर्जनों झुग्गियों को ढहवाया गया कई पेड़ कटवाए गए पर यह करोड़ो की ज़्डक लोकल ट्रांपोर्टरों की मंडी में तब्दील हो गई है। सड़को पर गड्ढे उभर आये है सड़क दिन बदन जर्जर होते जा रहा।

नम्बर तक नही ऐसी खुली छूट

पता नही लोकल ट्रांसपोर्टर सिंडिकेट से कितने का नजराना मिल रहा कि क्षेत्रीय थाने, ट्रफिक, आरटीओ विभाग सबने आंख में पट्टी बांध ली है, यहां ज्यादातर ट्रैक्टरों में पंजीयन नम्बर तक नही है, फिर भी शहर में रेत गिट्टी भर फर्राटे भर रहे कोई देखने वाला नही है जब भी कोई हादसा होता है जिम्मेदार विभाग अज्ञात ट्रैकटर का उल्लेख कर नया रास्ता निकाल लेते है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *