ब्रेकिंग

जेठ, बैशाख में बिजली विभाग होलियाना मूड में, खम्भे में लगी आग…भीषण गर्मी से कारोबारी- व्यवसायी सब हलाकान…

Spread the love

बिलासपुर / शहरवासी भीषण गर्मी सर हलाकान है और बिजलीं विभाग होलिकादहन मना रहा। चाँटीडीह सब्जी मंडी कृष्णा विहार-चिंगराजपारा रोड पर शनिवार रात बिजलीं खम्भे पर आग लगी, केबल टूटकर जलता रहा मौके पर मोहल्लेवासियों की भी लगी रही लोग कहते रहे कि होली मना रहे हैं…
पूरा शहर भीषण गर्मी में चरमराई विद्युत व्यवस्था से हलाकान है, हलाकान, परेशान लोग हलाकान, परेशान है, विद्युत ऑफिस का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे पर व्यवस्था जस की तस है,,, शनिवार रात चाँटीडीह सब्जी मंडी के आगे कृष्णा विहार- चिंगराजपारा स्कूल रोड पर मोहल्लेवासी देर रात घरबार छोड़कर भीषण गर्मी में सड़क पर बिजलीं खम्भे में लगी आग को देखने जुटे रहे, खम्भे पर भंग भंग आग जलती रही ट्रांसफार्मर से निकलां केबल जला सड़क पर पड़ा रहा, मोहल्लेवासी देर रात तक सड़क के दोनों आओर खड़े होकर यहां से आवागमन करने वालो को रोकते दिखे ताकि कोई अनहोनी न हो।करीब घण्टे डेढ़ घण्टे ये तमासा चलता रहा लोग बिजलीं दफ्तर और विद्युत अफसरों को कॉल कर सूचना देने प्रयास करते रहे।लेकिन कही किसी से कोई रिस्पांस नही मिला। खम्बे से होली की तरह आग धधकती रही।
ये हालात तब है जब पिछले एक- डेढ़ माह से मेंटेनेंस के नाम पर घण्टो बिजलीं बन्द कर आम नागरिकों को भीषण गर्मी में परेशान किया गया, कारोबारियो का कारोबार प्रभावित हुआ पर आज तक राहत नही मिली।

डबल लाइन का फंडा भी बेअसर

विद्युत वितरण कम्पनी के अफसरो ने दावा किया था कि पूरे शहर में दूसरी लाइन बिछाई जा रही है, इससे शहर वासियों को बिजलीं की दिक्कत नही होगी मेंटेनेंस या बिजलीं सम्बन्धी दिक्कतों के लिए सप्लाई बाधित नही होगी। मेनलाइन में काम होने पर शहरवासियों को दूसरी लाइन से जोड़कर बिजलीं आपूर्ति की जाएगी पर डबल लाइन और राहत का फंडा कही दिखाई नही दे रहा। शहर के नागरिक कारोबारी सब हलाकान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *