ब्रेकिंग
Uncategorized

फिर तरकश से निकला तीर, मेयर ने सभी 8 जोन कमिश्नरों से भवन अनुज्ञा का हिसाब- किताब का ब्यौरा मांग मचाई खलबली, पूछ रहे कयास लगाए रहे लोग की आखिर फ़ंडा है… क्या…?

बिलासपुर/ नगर पालिक निगम की महापौर ने सभी 8 जोन कमिश्नरों को पत्र भेज उनके जोन एरिया में 1 मार्च 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक भवन निर्माण (आवासीय / व्यवसायिक) हेतु प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करने का फरमान जारी कर खलबली मचा दी है।
जारी फरमान में इस अवधि में
आवासीय / व्यवसायिक निर्माण के प्राप्त आवेदनो की संख्या, इनमें से कितने का निराकरण किया गया, कितने प्रकरण किस वजह से लंबित है इसका विस्तृत विवरण 1 सप्ताह के भीतर निगम सचिवालय में प्रस्तुत करने कहा गया है।


महापौर सचिवालय से जोन कमिश्नरों को भेजे गए पत्र की
प्रतिलिपि आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को भी भेजी गई है। चर्चा इस बात को लेकर है कयास ये लगाए जा रहे कि आखिर इसके पीछे आखिर फ़ंडा है क्या…?
गौरतलब है कि न्यायधानी के नगर निगम के जनप्रतिनिधियों का हाल ही में एमआईसी में हुए दंगल की चर्चा अभी गर्म है,,, नाराजगी बेलगाम अफसरशाही को लेकर भी है जो एमआईसी में खुलकर बयां भी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button