ब्रेकिंग

बिलो का टेंडर ऊपर से डामर हुआ महंगा, ठेकेदारों ने सड़क बनाने खड़े किए हाथ, धूल गर्द से पब्लिक, कारोबारी सब हलाकान…

Spread the love
राजकिशोर शनिमंदिर- स्मृतिवन, 6 माह से ऐसे बन रही 600 मीटर सड़क

0 अब अफसर दौड़ा रहे कागजी घोड़ा, जारी कर रहे नोटिस

0 20-22 दिन बाद फिर बारिश शुरू होने अनुमान

0 नेता श्रेय लेने हांक रहे थे सड़को के लिए राशि स्वीकृत कराने डिंग,

0 आये दिन कर रहे थे भूमि पूजन, सड़क नवीनीकरण का काम हो गया ठनठन

बिलासपुर / गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया धूल गर्द उड़ रहा सडक बन क्यो नही रही सब हलाकान है, दरअसल हुआ ये कि टेंडर हथियाने के चक्कर मे ठेकेदारों ने बिलो में काम तो ले लिया और ऊपर से डामर के दाम बढ़ गए,,, यही वजह है कि ठेकेदार काम करने तैयार नही… पब्लिक कारोबारी सब 4-4, 6-6 माह से तो कही साल भर से धूल फांक रहे…20- 22 दिन बाद बारिश शुरू होने का अनुमान है यानि बदहाल पड़ी सड़के अब 4-6 माह और ऐसे की तकलीफ देगी।

चिंगराजपारा- शराब भट्टी के सामने

उच्चाधिकारियों ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों को चेतावनी दी कि बारिश के पहले टेंडर की प्रक्रिया कर लीजिए ताकि बारिश खत्म होते ही वर्कआर्डर कर बदहाल सड़को पर काम शुरू हो सके। बारिश को बीते 8 मलह हो गए सड़कें नही बनी। नेता अफसर लगातार इस सड़क के लिए इतने की स्वीकृति मिली इस सड़क के लिए इतने की कहकर वाहवाही लूटते रहे पर लेदेकर नेहरू- चौक से लालखदान ओवरब्रिज तक सड़क ही बन सकी जिसको लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी रही। अशोक नगर, चाँटीडीह- चिंगराज की सड़क आज तक नही बनी जबकि पिछले साल मई माह में यहाँ तोड़फोड़ की गई।

इसी तरह राजकिशोर शनिमंदिर से स्मृति वन तक कि 400-500 मीटर सड़क भी 6 माह से अधूरी बदहाल पड़ी है, तोरवा पुल- तोरवा चौक तक कि सड़क पर भी 4-5 माह से धूलाधूल मचा है, शहर की अन्य सड़कों का भी यही हाल है…
बारिश खत्म हुई तो मिक्चर प्लांट शुरू नही होने का रोना रोया गया, ले देकर मिक्सिंग प्लांट शुरू हुआ तो डामर के दाम बढ़ गए, बिलो का टेंडर ऊपर से डामर के बढ़े दाम ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिए और नौबत फिर बारिश शुरू होने की आ गई। अब अफसर ठेकेदारों को नोटिस देने की बात कह रहे है,,, जाहिर है कि इस बारिश में भी शहरवासियों को भुगतना पड़ेगा…?

खजांची कुम्हार, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *