ब्रेकिंग

अब मुंगेली रामबोड के वासुदेव स्पंज आयरन में हुआ बड़ा हादसा, जर्जर टीन शेड के नीचे गर्म राखड़ में गिरने से ठेकेदार और फिटर झुलसकर हुए घायल

Spread the love


0 हादसे के बाद प्लांट प्रबन्धन के खिलाफ भड़के सहकर्मी और ग्रामीण
0 घायल और झुलसे ठेकेदार और फीटर की आनन- फानन में इलाज के लिए भेजा सिम्स

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में सोमवार  को मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के फिटर पंकज निषाद और ठेकेदार संजय सिंह जिस 12-15 फ़ीट उन्हें जर्जर टीन शेड पर पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने चढ़े थे, संतुलन बिगड़ने से चिमनी से निकले गर्म डस्ट में गिर गए। चीख पुकार मच गई। इस हादसे में घायल और झुलसे फिटर और ठेकेदार को आनन- फानन में सिम्स में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही।
घायलों को लेकर सिम्स पहुचे प्रत्यक्षदर्शी सहयोगियों के मुताबिक हादसा तब हुआ जब दोनों शेड की ऊपरी संरचना पर मरम्मत करने चढ़े थे। दोनो सीधे नीचे गर्म डस्ट पर गिरे, जिससे उनके शरीर का अधिकांश भाग झुलस गया। प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के उपयोग में लापरवाही को सामने ला दिया। मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा उपकरणों की गंभीर उपेक्षा की। न तो मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध कराई गई थी और न ही गर्म डस्ट जैसे संवेदनशील जगह पर काम करने सुरक्षात्मक पोशाक तक नही दी गई।
हादसे के बाद इलाके में आक्रोश है। मजदूर संगठनों ने स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि इसके पहले ऐंन चुनाव के समय इसके ठीक बगल की फैक्ट्री में चिमनी हादसा हुआ था।

राजू सहकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *