
बिलासपुर / चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसजनों ने तपती दुपहरी में तिफरा विद्युत मुख्यालय का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया। इसके चलते छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक और एसई को एसी चेम्बर छोड़ कार्यालय के बाद गेट के सामने पेड़ की छांव में खड़े होकर ज्ञापन लेने पसीना बहाना पड़ा।
आग बरसती दुपहरी में हाथ मे नारे लिखी तख्तियां लिए जैसे ही भीड़ नारेबाजी करते मुख्यालय के दफ्तर पहुची गेट बंद करा ज्ञापन लेने कार्यपालक निदेशक बिलासपुर विधुत क्षेत्र एके अम्बस्थ और एसई सुरेश जांगड़े गेट के बाहर पेड़ को छांव के नीचे खड़े रहे, आंदोलनकारी बिजलीं दो और मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाते वही गेट पर धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के अध्यक्ष संतोष गर्ग ने कहा कि बिना आंधी बारिश के दिन रात कभी भी अंधाधुंध बिजलीं कटौती के कारण जनता तंग आ गई है, नागरिक टैक्स दे रहे बिजलीं का बिल पटा रहे तो उन्हें बिजलीं मिलनी चाहिए…
वही छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के बिलासपुर विद्युत क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ने कहा कि बिजलीं कटौती नही की जा रही, केबल जलने या किसी तरह की समस्या आने पर काम कराने के लिए बिजली आपूर्ति बंद की जा रही…
0000
