ब्रेकिंग

सुशासन तिहार के बीच कोटमी के साप्ताहिक बाजार में गोली मारकर सराफा कारोबारी की हत्या और लूट…? मची भगदड़ लगे चीख पुकार, सभी पड़ोसी जिलों में अलर्ट,,, सावधान बाइक में है 3 हथियार बन्द लूटेरे…

Spread the love

बिलासपुर / जीपीएम/ मंगलवार को पड़ोसी जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही के कोटमी साप्ताहिक बाजार में तब भगदड़ मच गई, जब बाइक सवार तीन हथियारबंद लुटेरे
बीच बाजार सराफा कारोबारी को गोली मार सोने-चांदी और नगदी से भरा बैग भी ले भागे।
सरेबाज़ार लोग चीखते पुकारते जान बचाने भागने लगें,
बीच बाज़ार हुई हत्या और लूटकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा कि पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू कोटमी के साप्ताहिक बाजार में सोने-चांदी का कारोबार करता है, मंगलवार को शाम के वक्त बाजार में रेलमपेल भीड़ थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक अचानक फर्राटे भरते बाजार पहुचे और सीधे व्यापारी के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही व्यापारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
दुकानदार धड़ाधड़ अपने दुकानें का शटर गिरा ज़्डक पर आ गए,

आशंका है कि आरोपी सोने-चांदी और नगदी से भरा बैग भी ले गए हैं। क्योकि लूट की गई रकम और सामान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घायल व्यापारी को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पेंड्रा पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है

नाकाबंदी

आरोपियों की तलाश में जीपीएम और बिलासपुर समेत आसपास जिलो में नाकेबंदी की गई। सुशांसन तिहार के बीच इस तरह भीड़भाड़ वाले बाजार में खुलेआम हुई हत्या और लूट की इस वारदात ने कानून व्यवस्था को एक बार फिर खुली चुनौती देदी है।


गोलबाजार – गोड़पारा में हलचल


इस खबर की गोलबाजार, सदर बाजार और गोड़पारा में जमकर चर्चा रही, क्योकि ज्यादातर समाज के कारोबारी इसी इलाके में रहते है और इन्ही के परिवार और रिश्तेदारी में गोड़पारा के ज्वेलर्स कारोबारी के यहां भी दिन दहाड़े डकैती और गोलीबारी हुई थी, जिसमे पकड़े गए आरोपियों पर पहले से जिले में हुई एक और डकैती कांड में इनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *