ब्रेकिंग

कॉकरोच पार्टी के उदय के शोर के बीच सिम्स के प्रसूति वार्ड में कॉकरोच का धावा, वायरल वीडियो में लगाये गए और भी ग़म्भीर आरोप…

Spread the love

बिलासपुर/ देश भर में कॉकरोच पार्टी के शोर के बीच अब सिम्स के प्रसूति वार्ड से वायरल वीडियो में कॉकरोच के धावे की खबर है…


वायरल वीडियो में यह बताया जा रहा कि सिम्स के लेबर वार्ड में कॉकरोच की भरमार है, जिसके चलते मरीज और उनके अटेंडेंट दहशत में है, डर इतना कि खाने पीने का सामान और दवाइयां तक नही रख पा रहे, कॉकरोच वार्ड के दीवारो, पार्टीशन, मरीज के पलंग में रेंग रहे है, जिसके चलते मरीजो के परिजनों को रतजगा करना पड़ रहा,,, आलम ये है कि मरीज के बेड के बगल में सामान और दवाइयां रखने रखी आलमारियां खाली पड़ी है कोई सामान नही रख रहा, सामान को गठरी- मोटरा बना पॉलीथिन में बांधकर रखना पड़ रहा है।
वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा कि यहाँ कोई नर्स तक डयूटी में नही है, बेडशीट तक नही चेंज किया जा रहा…?

चूंकि ये वीडियो किसी ने सीजीडीएनए न्यूज़ को व्हाट्सअप के जरिये भेजा है, इसलिए सीजीडीएनए न्यूज़ इसकी पुष्टि नही करता…

हालांकि पब्लिक व्यू ये है कि सिम्स की व्यवस्था में पहले से सुधार हुआ है, नवाचार और नवनिर्माण भी हो रहे, लेकिन जरूरत इस बात की है, कि कॉकरोच और इस तरह की समस्याओं के निदान के लिए भी त्वरित पहल हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *