ब्रेकिंग

धान और किसान की राजनीति में अन्नदाताओं का मरे बिहान, खेतों में भरा पानी 15 जनवरी तक कैसे बिकेगा धान…?

बिलासपुर/ बेलतरा विधानसभा के ग्राम खैरा डंगनिया समेत आसपास के गांवों के अन्नदाता खेतो में पानी से डूबे फसल के खराब होने को लेकर बेहद हलाकान है। किसानों का कहना है कि पानी निकलने और खेतों के सूखने में कम से कम 1 माह का समय लगेगा, ऐसे में कब कटाई- मिसाई होगी कब उनके मेहनत का फसल बिक्री के लिए मंडियों में पहुँचेगी ये बड़ा सवाल है। मोबाइल पर हुई चर्चा में ग्राम डंगनिया के किसानों ने बताया कि बारिश के बाद उनके खेतो में घुटने तक पानी भरा है। वे चिंतित है कि इस बार उनका धान कैसे बिकेगा, क्योकि खेतो में जलजमाव की स्थिति है।

यदि सब कुछ ठीक रहा तो खेतो में भरे पानी के निकासी और खेतों की मिट्टी सूखने में कम से कम माह भरका समय लगेगा, ऐसे में कब धान की कटाई होगी कब मिसाई होगी और कब वे तौल कर अपने साल भर की मेहनत अपने उपज को बेचने के लिए सोसायटी लेकर जाएंगे उससे भी बड़ा खतरा खेतो में खड़ी फसल के खराब होने सड़ने का खतरा है सो अलग वे बेहद चिंतित है कि उनके साल भर की मेहनत का आखिर होगा क्या… क्योंकि जो स्थिति नज़र आ रही उसमें 15जनवरी तक धान के मंडी तक पहुँचने में दिक्कत ही दिक्कत है। किसानों ने शासन प्रशासन से पानी की निकासी करा खेतो में खड़ी फसल की निकासी करा सड़ने और खराब होने से बचाने और समर्थन मूल्य पर धान बिक्री की तिथि को अन्नदाताओं के हित में आगे बढाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *