ब्रेकिंग

तेल गोदाम में लगी ऐसी आग कि कांप उठा व्यापार विहार, धुएं से ढका आसमान, मची भगदड़; घंटों मशक्कत के बाद भी लपटों पर काबू पाने में जुटी रही फायर ब्रिगेड, लाखों का सामान जलकर खाक…

Spread the love

बिलासपुर,,, जिले के व्यापार विहार इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई… जब एक तेल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई… देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा गोदाम धुएं और आग की ऊंची लपटों से घिर गया… घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया… मामला बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र का है! जहां स्थित एक तेल गोदाम में अचानक आग भड़क उठी… गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल और ज्वलनशील सामग्री रखी होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई… आग की भयावह लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं… जबकि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया… घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए…


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया… आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया… और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई… वहीं तारबाहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया…

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है! हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है!

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है! फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है! पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं! जबकि एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *