
बिलासपुर,,, न्यायधानी में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है! इसी कड़ी में सकरी पुलिस ने ग्राम गिरधौना स्थित मुक्तिधाम के पास जुए की महफिल पर दबिश देकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है! आरोपी ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे… पुलिस ने मौके से 18 हजार रुपए नकद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं! इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम जुआरियों की पतासाजी कर रही थी…
इसी दौरान 7 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधौना के मुक्तिधाम के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 15 आरोपियों को पकड़ लिया… पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1018/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) में कार्रवाई की है!
ये है! 15 आरोपी…👇👇
01.अशोक साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 52 साल साकिन कोडापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
2. शिवा विश्वकर्मा पिता हरी राम उम्र 23 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
03 रामकुमार यादव पिता झामू राम यादव उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
04 मानसिंह पिता ताराचंद उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
05 बुचनू यादव पिता जैजैराम उम्र 42 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
06 दिलहरण सिंगरौल पिता केदार उम्र 39 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
07 शिवकुमार सारथी पिता दुजराम सारथी उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
08 तीजराम साहू पिता सीताराम साहू उम्र 40 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
09 जितेन्द्र जायसवाल पिता कामलाल उम्र 21 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
10 विरेन्द्र सिंगरौल पिता परमेश्वर उम्र 20 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
11 शीतल सिंगरौल पिता बडकूराम उम्र 28 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
12 छोटेलाल खूसरो पिता सहोरन उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
13 रोहित सिंगरौल पिता कृष्ण कुमार उम्र 30 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
14 भुपेन्द्र कौशिक पिता उमेंद राम उम्र 28 साल साकिन ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
15 धर्मेंद्र रजक पिता ईतवारी उम्र 26 साल सभी साकिनान ग्राम गिरधौना थाना सकरी जिला बिलासपुर
