ब्रेकिंग

बिल्डर, धमकी और 7 चेक का खेल! थाने से नहीं मिली राहत तो इंसाफ मांगने SSP दफ्तर पहुंचीं पीड़ित महिलाएं…

Spread the love

बिलासपुर,,, बिलासपुर में बिल्डरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है!महिलाओं का आरोप है! कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई… पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन पर जांच में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है!


पीड़िता मंजू साहू ने बताया कि उसके पति से जुड़े लोगों ने कथित तौर पर जबरन सात चेक अपने कब्जे में ले लिए थे…! अब उन्हीं चेकों के आधार पर चेक बाउंस के मामलों में उन्हें परेशान किया जा रहा है!महिला का आरोप है! कि संबंधित बिल्डर और उसके सहयोगियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है! और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है!


महिला ने दावा किया कि उसके पास बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है! जिसमें गाली-गलौज और धमकी देने जैसी बातें सुनाई देती हैं! पीड़िता का कहना है! कि वह कई बार थाने और अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुकी है! लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला… जांच के नाम पर आवेदन अलग-अलग अधिकारियों के पास भेजे गए… मगर अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई…
वहीं दूसरी पीड़िता लक्ष्मी साहू ने भी निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग उठाई है! पीड़ित महिलाओं का कहना है! कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है! और अब उन्हें अपनी सुरक्षा की भी चिंता सताने लगी है!


पूरे मामले में पीड़ित पक्ष ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है! फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है! अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं! और पीड़ित महिलाओं को कब तक न्याय मिल पाता है!

बाइट,,, मंजू साहू पीड़ित महिला
बाइट,,, लक्ष्मी साहू पीड़ित महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *