0 अफसरों ने कहा शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ की गई कार्रवाई

0 लगाया बिना सीमांकन रिपोर्ट देने आरोप, पूछा फिर हमारी जमीन कहा गई

बिलासपुर,,, चर्चित ज्वाली नाला रोड पर दीवाली के तत्काल बाद शनिवार को फिर हुए बुलडोजर एक्शन को लेकर जमकर बवाल हुआ, लोगों ने भवन शाखा अधिकारी अनुपम तिवारी और जोन कमिश्नर पर सार्वजनिक तौर पर गंभीर आरोप लगाए, कि ये कितने में बिके है! और किसको लाभ पहुंचने के लिए ये गिरगिटिया कसरत किया जा रहा। वहीं निगम के अफसरों ने कहा कि अभी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण का अवैध निर्माण कराने वाले 44 निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है।
पर जितनी मुह उतनी बात इस बात को लेकर जमकर चर्चा रही कि इस बार किसके इशारे पर बुल्डोजरी कार्रवाई की गई, और माजरा है क्या किसे लाभ पहुचाने ऐसे खेल खेला जा रहा। वही पीड़ितो ने कार्रवाई में पक्षपात, एक व्यक्ति को लाभ पहुचाने के लिए कार्रवाई करने, निगम प्रशासन पर बिना सीमांकन रिपोर्ट दिये कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए उल्टे सवाल किए की फिर उनकी खरीदी गई जमीन गई कहा...?
ये लाल रंग कब फजीहत से छूटेगा

इस रोड के किनारे चर्चित 15 दुकानों के 4 मंजिला शटर वाले उस परिसर के लगे लाल निशान और यहां नजूल की जमीन पर ट्रांसफार्मर लगाने लगाए गए खम्भे को लेकर भी चर्चा रही, जिसे पहले एक्सीवेटर से हटाने का निर्देश फिर मालक को हटवाकर फोटो भेजने की छूट का मामला भी चर्चे पर रहा।
तब हुआ बवाल दौड़े पुलिस वाले
तोड़फोड़ के दौरान जमकर हंगामे भी हुए, आखरी बार बवाल तब मचा जब एक्सीवेटर से एक निर्माण को ढहाते ही, कुछ लोग हो हंगामा कर निगम केवफस्रो से भिड़ गए हाथापाई भी हुई पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप लगे कि कोर्ट के सारे के बाद भी उनका निर्माण हटा दिया गया।
क्या कह रहे अफसर
बनेगी चौड़ी सड़क, व्यवसाय प्रतिबंधित
बताया गया कि यहां 40 फ़ीट चौड़ी सड़क बनवाई जाएगी, ये पूरा इलाका रिहायशी है, यहां के दुकान संचालको को सड़क के पीछे दरवाजा खोलने या यह से दुकाने अन्यत्र ले जाने चेतावनी दी गई है, अब इस सड़क पर व्यवसाय प्रतिबंधित होगा… वही आरोपो को लेकर भी ज़फाई दी गई…
ये जमी रही चर्चा में

इस पूरे कार्रवाई के केंद्र में एक साइड नाले के किनारे की ये बड़ी जमीन चर्चा में रही, चर्चा ये रही कि शहर के नेताओ ने पुराने जमाने मे यहां खेती करने वाले कांछी परिवार के लोगो से क्रिटिकल किस्सा कहानी गढ़ कौड़ियों के दाम टुकड़ो मेंखरीदी है, जिसे हाल ही में समतल कराया गया है, बड़ा झोल इसी का है, यही वजह है कि गुर्गों को आगे कर यहां बड़ा खेल खेलने बिसात बिछाई गई है, वे ही डायरेक्शन दे रहे कि करना क्या और कैसे है, बताया जा रहा कि रसूखदार बड़े लोगो ने इसी जमीन के लिए सारी गोटी बिठाई है, क्योकि गेम करोड़ो नही अरबो का है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

