ब्रेकिंग

नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य बनने पर भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई, कहा बढ़ा बिलासपुर का मान

Spread the love

बिलासपुर। प्रदेश के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह ने उनके निवास कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया ।

श्री सिंह ने पूर्व मंत्री व नगर विधायक श्री अग्रवाल से संगठनात्मक, तारबाहर वार्ड चुनाव व सुशांसन तिहार को लेकर चर्चा की।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन में उनकी नई भूमिका को न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता की अलग पहचान बनाई । श्रीअग्रवाल लंबे समय से भाजपा की राजनीति के प्रमुख चेहरा हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जनता का विश्वास अर्जित किया। उन्होने डा. रमन सिंह सरकार में स्वास्थ्य, वित्त, वाणिज्यिक कर तथा नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उनकी मजबूत जनस्वीकृति, संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में शामिल किया है। जनसंपर्क और जनसेवा को राजनीति का आधार मानने वाले श्री अग्रवाल लोगों के बीच में सुख दुःख में एवं बस्ती चलो अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती तथा प्रदेश में पार्टी की रणनीतिक भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *