
बिलासपुर,,, जिला क्षय रोग (टीबी) नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर फिरोज खान की माने तो जिले में 14 सौ टीबी के मरीज उपचाररत है! 16 सौ रोग मुक्त हो चुके है! और जनवरी से लेकर अक्तूबर तक पिछले 10 माह में 33 मरीजों की मौत हो चुकी है!
डॉक्टर श्री खान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2030 तक भारत वर्ष को टीबी मुक्त करने आह्वान किया है! इसी संकल्प को ध्यान में रखकर जिले के क्षय विभाग की टीम काम कर रही है! जिले में 3 हजार टीबी रोग से पीड़ित मरीज मिले थे… उनमें से 16 सौ मरीज उपचार के बाद रोग मुक्त हो चुके है! वही 14 सौ नए-पुराने टीबी के मरीजों का उपचार जारी है! जिन्हें दवाईयां दी जा रही है! और उनकी सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है! विभाग ने बिल्हा ब्लॉक को सबसे पहले टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है! बिल्हा ब्लॉक में टोटल 1 सौ 32 टीबी से पीड़ित मरीज मिले थे… जिनमें से उपचार के बाद 105 मरीज टीबी मुक्त हो चुके है! वर्तमान में 27 मरीजों का उपचार जारी है!
6 माह का कोर्स, सरकारी सहायता…
जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी की माने तो सरकार की तरफ से टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को 6 माह की मुक्त दवाइयां, पोषण आहार और 1 हजार रुपए प्रति माह की सहायता शासन की ओर से प्रदाय की जा रही है!
बिलासपुर सातवें पायदान पर…
जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर फिरोज खान ने बताया कि पूरे देश भर में क्षय रोग उन्मूलन के लिए सतत् अभियान चलाया जा रहा है! बिलासपुर जिले के लिए गर्व की बात यह है! कि क्षय रोग उन्मूलन के कार्य में बिलासपुर पूरे राज्य में सातवें नंबर पर है!
डॉ फिरोज खान, प्रभारी जिला क्षयरोग नियंत्रण विभाग
