
0 सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से फिर आये चर्चा में
0 कह रहे लोग क्या पानी से चलती है नेताजी और उनके समर्थकों की गाडियां
बिलासपुर / पीएम मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को उन्ही के नेता नही मान रहे।
नायब तहसीलदार को पीटकर चर्चा में आए सीतापुर के बीजेपी विधायक..ने सत्ता के हनक में खुलकर सियासत और शक्ति प्रदर्शन किया। वे गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ गिरफ्तारी देने पहुँचे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। लोग टांट मार रहे कि क्या
विदेशी आयात पर निर्भरता घटाने और हर संकट में केवल जनता का गला दबाया जाएगा क्या इनके लंबे चौड़े गाड़ियों का काफिला पानी से चलता है।
सोशल मीडिया पर नेताजी के गाड़ियों के लंबे काफिले वाले वीडियो को लेकर धमाल मचा है, जिससे विधायक डबल चर्चा में आ गए है।
लोग पूछ रहे हैं कि जब आम जनता पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़ी होकर महंगे दामों पर पेट्रोल-डीजल खरीदने को मजबूर है, और इधर नेताजी खुद पर संकट आई तो ऐसा शक्ति प्रदर्शन की राजनीति कर रहे है, क्या ये सही है… विवादों में फंसे नेताजी आखिर ऐसा जलवा जलाल दिखाकर किसे और क्या सन्देश दे रहे है।
गौरतलब है कि विधायक रामकुमार टोप्पो हाल ही में नायब तहसीलदार से कथित मारपीट के मामले में सुर्खियों में आए। आरोप है कि एसडीएम की मौजूदगी में विधायक और उनके समर्थकों ने नायब तहसीलदार के साथ मारपीट की थी। राजपुर इलाके में हुई शर्मनाक घटना को लेकर एसडीएम ने भी मीडिया के सामने विधायक और उनके समर्थकों की करतूत को
बताया था, इस मामले में पुलिस ने विधायक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस घटना के विरोध में मोर्चा खोल रखा है।
इधर विशाल काफिले के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे विधायक का वीडियो सामने आने के बाद न सिर्फ तरह तरह की चर्चाएं चल रही है बल्कि लोग खुल्ला कमेंट्स भी कर रहे है।
जानलेवा स्टंट भी


विधायक के समर्थकों को न कानून का डर न नियम की परवाह, वाहनों के लंबे काफिले में पीले और सफेद शर्त पहने दो युवक कार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकाल स्टंट करते दिखाई दे रहे है, क्या विधायक के समर्थकों का ये जानलेवा खतरनाक स्टंट अपराध मुक्त है…?
