
बिलासपुर । नवरात्र पर्व पर गरबा डांडिया के आयोजको पर जीएसटी के नोटिस के हथौड़े के बाद अब बजरंगियों ने सरकंडा थानेदार को ज्ञापन सौंप साइंस कॉलेज मैदान और बहतराई रोड के गरबे के आयोजन के दौरान बॉलीवुड के अश्लील फूहड़ गाने चलाने का आरोप लगा धार्मिक भवनाओं से खिलवाड़ करने वाले आयोजको के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव धनकर, जिला सहमंत्री रूपेश शुक्ला, जिला सुरक्षा प्रमुख राजीव शर्मा, प्रमोद कुमार, अभिषेक ठाकुर, युवराज तोड़ेकर और प्रवीण गुप्ता ने रविवार को सरकंडा थानेदार नीलेश पाण्डेय को सौपे गए ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि बहतराई रोड प्रथम हॉस्पिटल के पास और साइंस कॉलेज मैदान में जलसा डाडिया माता भक्ति के नाम पर बॉलीबुड के फूहड़ और अश्लील गाने बजाए गए जिससे आमजनमानस की आस्था और धामिक भावनाये आहत हुई, बजरंगदल ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर ऐसे दुस्साहसी आयोजको को सबक सिखाने कहा ताकि फिर से कोई ऐसी हिमाकत न कर सके।



