ब्रेकिंग

चर्चित अपोलो हॉस्पिटल लगातार लापरवाहियों पर घिरा चौतरफा, सुबह से 50-60 सदस्यीय टीम ने मारी धाड़ चल रही अलग-अलग टारगेट पर पड़ताल…

Spread the love

बिलासपुर / लापरवाही से पूर्व मेयर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत के बाद अब एयर एम्बुलेंस में लापरवाही के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस की तल्खी और आंदोलन की चेतावनी से माहौल खदबदाया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चर्चित अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। खबर है कि प्रमुख विपक्षी दल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की मौत पर अपोलो प्रबंधन को पुलिस प्रशासन द्वारा क्लीन चिट देने को लेकर नाराजगी जताई, और इसके बाद ताजा एयर एम्बुलेंस कांड में मरीज की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया तो कांग्रेस ने चर्चित लापरवाह अपोलो प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस के अल्टीमेटम के दूसरे दिन शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपोलो में डेरा डालकर जांच शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा कि टीम में विशेषज्ञ डॉक्टरो, टेक्निकल स्टाफ समेत 50 से अधिक लोग शामिल है, जो अपोलो के डॉक्टरों के क्वालिफिकेशन को लेकर बार बार उठाये जा रहे सवाल के मद्देनजर उनकी योग्यता से जुड़े रिकार्ड, डॉक्टरों की विभागवार उपलब्धता, इतने बड़े सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बीमार एम्बुलेंस, इस केस में हुई लापरवाही, अस्पताल के सीटी स्कैन और अन्य डायग्नोसिस यूनिट में टेक्नीशियन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी सम्बन्धी और मरीज के परिजनों से तय दर से अधिक रकम वसूल करने व दवाइयों के खेल समेत सारी शिकायतों और व्यवस्था में कमियों की जांच कर रहे है।

इस बार मच गया पेलमपेल

शासन की चिकित्सा योजना को ठेंगा दिखाने के मामले में
बेलतरा विधायक के डंडा करने के बाद कांग्रेस ने आंदोलन किया न्याययात्रा निकाल प्रदर्शन किया, एयर लिफ्टकाण्ड और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत 27 मौतों के मामले में जांच के दौरान सहयोग न करने लर एसएसपी रजनेश सिंह ने हड़काया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने हड़काया कि ऐसा नही चलेगा सरकार ने मुफ्त की जमीन और बिल्डिंग दी अलोलो प्रबंधन को आम मरीजो को सरकारी चिकित्सा योजना का लाभ देना होगा कुल मिलाकर इस बार इतना राडा मचा की अपोलो प्रबंधन मुसीबत में पड़ गया है।

प्रशासन साथ फिर किसका डर

अपोलो में शनिवार सुबह से चल रही जम्बो टीम की जांच की खबर पर स्वास्थ्य महकमे के जेडी डॉ गायत्री बांधी से चर्चा की तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल और सिविल सर्जन डॉ कुजूर ने तो कॉल ही रिसीव नही किया, सीएमओ दफ्तर के एक स्टाफ ने जानकारी दी कि भारी- भरकम टीम सुबह से अपोलो में जांच कर रही है,

जनसम्पर्क प्रबंधक भी मौन

50-60 सदस्यीय मेडिकल टीम के जांच के लिए अपोलो पहुँचने और जांच कार्रवाई को लेकर अपोलो के जनसम्पर्क प्रबंधक देवेश गोपाल से भी चर्चा का प्रयास किया गया ताकि अस्पताल प्रबंधन का पक्ष भी आ जाये पर उन्होंने भी कॉल रिसीव नही किया जिससे लग रहा कि मामला ग़म्भीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *