
0 वारदात के बाद तनाव का माहौल, घायल अस्पताल दाखिल
0 राजधानी में नही थम रहा चाकुबाजो का कहर
रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरी इलाके तत्यापारा क्षेत्र आज़ाद चौक में कानून व्यववस्था के दावे के ये हाल हैं। दिनदहाड़े ईद मिलादुन्नबी के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई, एक युवक ने जुलूस में शामिल तीन युवकों पर चाकू से घपाघप हमला कर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी।
बताया जा रहा कि आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने जुलूस में शामिल तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा कि चाकूबाजी में घायल तीन लोगों में से एक युवक के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
आरोपी फरार, घायल अस्पताल
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया । सूचना पर पहुची आजाद चौक थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। बताया जा रहा कि
प्रारंभिक जांच में हमलावर आरोपी की पहचान आरिफ खान उर्फ मोंटी, निवासी ईदगाह भाटा के रूप में हुई है। पुलिस संदेहियों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू कर रही है, मुख्य आरोपी की तलाश में उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
