
बिलासपुर। इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व देशभर में मनाया गया। बिलासपुर में भी इस अवसर पर बाइक रैली और जुलूस निकालकर कौमी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सत्यम चौक से निकाले गए जुलूस में शामिल
मस्जिदों के इमामों और समाज के बुजुर्गों का शहर के चौक चौराहों पर गुलपोशी कर स्वागत किया गया।
हरे रंग में रंगा शहर
शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर विभिन्न कमेटियों की ओर से जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। जगह-जगह पानी, मिठाई और अन्य खाधान्न सामग्री का वितरण किया गया।
