ब्रेकिंग

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गोलबाजार खोवा मंडी रहा गुलजार, छब्बू के दुकान पर रही ग्राहकों की रेलमपेल, दादा ने कहा शक्कर महंगी पर नही बढ़े मिठाइयों के दाम…!

Spread the love

बिलासपुर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास के पर्व रक्षाबंधन की मिठास बाजार में घुलने लगी है। सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को लेकर गोल बाजार की खोवा मंडी में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर दिनभर खोवा और मिठाइयों की खरीदारी के लिए बाजार में रेलमपेल का माहौल बना हुआ है।


गोल बाजार में हरदेव लाल मंदिर के ठीक सामने स्थित शहर की पुरानी और चर्चित शिव कुमार गुप्ता (छब्बु) खोवावाले की दुकान पर भी ग्राहकों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है। शहर ही नहीं, बल्कि अंचल के अलग-अलग हिस्सों से अपने पुराने और भरोसेमंद ग्राहक यहां खोवा और मिठाइयां खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकान में  लाल ताजा खोवा, सफेद खोवा, मिल्क केक, सोनपापड़ी, कलाकंद और कुंदा जैसी मिठाइयों की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के लिए भाई अपनी बहनों के घर ले जाने और बहनें मायके से ससुराल तक मिठास पहुंचाने के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं।


शक्कर महंगी, मिठाई के दाम वही


बाजार में शक्कर के दाम बढ़ने के बावजूद दुकान संचालक अभिषेक गुप्ता (दादा) का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र पर्व को देखते हुए ग्राहकों को राहत देने के लिए पिछले साल के दाम पर ही खोवा और मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर खोवा और मिठाइयों की खपत अच्छी-खासी बढ़ गई है। पुराने और पूर्व परिचित ग्राहकों के साथ अंचल से आने वाले खरीदार भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों से ग्राहकों का भरोसा ही दुकान की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी भरोसे को कायम रखते हुए शुद्ध, ताजा और स्वादिष्ट खोवा-मिठाई उपलब्ध कराने पर जोर है।
रक्षाबंधन से पहले गोल बाजार की खोवा मंडी में उमड़ती भीड़ देखकर साफ है कि राखी की डोर बांधने से पहले बिलासपुर में मिठास की खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है।

अभिषेक गुप्ता, दादा, संचालक शिवकुमार गुप्ता खोवा दुकान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *