ब्रेकिंग
Uncategorized

चुनाव कब होगा पता नही, पर टँटा शुरू हो गया, नाम कटने और इधर उधर करने के विरोध में नेता भीड़ लेकर पहुच रहे तहसील कार्यालय


0 भला बताइए पिछले बार प्रत्याशी रही महिला नेत्री तक के नाम काट दिए
0 चुन चुन कर नाम कटवाने लग रहे आरोप, निशाने पर सत्ता पक्ष के नेता और सरकारी अमला

विलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव का अभी अता पता नहीं है तारीख तय नहीं है। पर घमासान अभी से शुरू हो गया है। मामला नए परिसीमन और नाम जोड़ने काटने का है और तो और पिछले बार यहां से प्रत्याशी रही महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री शिल्पी तिवारी तक का नाम काट दिया गया। इस वार्ड के 300 मतदाताओं का नाम काटने और इधर उधर करने का आरोप है। कांग्रेस नेत्री नाम कटने और इधर उधर होने से परेशान मतदाताओं को लेकर विरोध जताने और कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिकायत करने एसडीएम कार्यालय पहुची थी।
कांग्रेस नेत्री श्रीमती तिवारी का आरोप है कि भाजपा पार्षद रुपाली अनिल तिवारी के आवेदन पर बिना सर्वे किये नाम कटे और हटाये गए है।
केवल चांटीडीह से नही अन्य वार्डो से भी इस तरह की शिकायतें आ रही है। कांग्रेस नेत्री ने कहा सवाल मताधिकार का है क्या शासन प्रशासन उन्हें मत देने के अधिकार से वंचित करेगा या न्याय करेगा। वे पूछ रहे हैं कि हम कहां जाएं वोट देने।

शिल्पी तिवारी, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button