
रायगढ़ । क्षणिक विवाद में 26 वर्षीया पत्नी की गला दबा हत्या करने के बाद घर आंगन में उसकी अर्थी जला हड्डियों को जमीन में दफन की गई पत्नी के लापता होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला आरोपी आखिरकार 4 माह बाद अपने अंजाम तक पहुँच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र का है, पुलिस के मुताबिक 4 माह पूर्व गत 28 अप्रैल को 39 वर्षीय देवानंद सिदार ने अपनी 26 वर्षीया पत्नी चमेली सिदार के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई कि गत 16 अप्रैल की रात घर से चमेली बिना बताए कही चली गई। जांच के दौरान उसके बयानों और व्यवहार में विरोधाभास होने पर संदेही देवानन्द को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध कबूल लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने भाजी की सब्जी बनाने के विवाद मे अपनी पत्नी चमेली का गला दबा हत्या करने और हत्या के बाद उसके शव को आंगन में जलाकर हड्डियों को गड्ढा खोदकर पत्थर के नीचे दफनाने का राज़ खोल दिया।
पुलिस ने विधिवत अनुमति लेने के बाद एफएसएल अधिकारी की मौजूदगी में
हड्डियां बरामद कर परीक्षण के लिए भेजा, DNA टेस्ट में
अस्थियां चमेली सिदार के होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के आरोपी पति देवानन्द को हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस सफलता को प्रोफेशनल पुलिसिंग और टीमवर्क का परिणाम बताया है।
