
बिलासपुर । पिछले कुछ सालों से अनुशासित पुलिस विभाग के कर्मियों पर जिस तरह से अवैध वसूली, नशे का सामान बिकवाने और इनके तोड़ पानी के चक्कर मे नशे के सौदागरों के करोड़पति होने की खबरें आ रही है उससे पुलिस विभाग की जमकर फजीहत हो रही है। सीपत में पुलिस की चालानी कार्रवाई के दौरान 50 हजार की मांग से घबराए एनटीपीसी कर्मचारी द्वारा जहर सेवन करने, और एक कारोबारी से चालानी कार्रवाई के नाम पर थाने के टेम्परेरी कम्प्यूटर ऑपरेटर से 24 हजार ऑनलाइन वसूलने के बाद तखतपुर में झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे उगाही करने की शिकायत पर एसएसपी ने तोडिबाजी के मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबन की सजा तो से दी… पर सवाल यह उठ रहा कि क्या इससे दाग धूल जाएंगे, या फिर अनुशासित विभाग के अनुशासन को जिंदा रखने कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।
क्योकि पहले तो ऐसा नही होता था और होता भी था तो कम और दबे छुपे पर अब तो जगजाहिर हो गया है… कि जमकर पैसा चल रहा… नतीजतन अपराध भी बढ़ रहे। कुछ दिन पहले पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा कभी गांजा तो कभी शराब बिकवाने के मामले लगातार सामने आए, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
अब पिछले कुछ दिनों से पुलिस कर्मियों द्वारा झूठे मामले में फंसाने के लिए भयादोहन कर उगाही करने और चालानी कार्रवाई कज़ नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों का रई आ गया है। हाल ही में सीपत और तखतपुर थाने से आये 3 मामलों ने पुलिस विभाग में चल रही अवैध वसूली और अनुशाषित विभाग की फजीहत ही मचा दी।

0कांड-1**

सीपत में चालानी कार्रवाई की जाती है, नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए एनटीपीसी कर्मी से 50 हजार की डिमांड की जाती है,,, जैसा कि आरोपी है इतनी बड़ी रकम के न होने और नौकरीपर संकट मंडराने के डर से उसने जहर सेवन कर लिया अपोलो में भर्ती कराना पड़ा।
0 कांड -2


दूसरा मामला भी सीपत का ही है, एक व्यवसायी नशे की हालत में थाना परिसर में घुसता है, तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाती है, जैसा कि आरोप है उसके साथी की गाड़ी दुकान के पास से चालानी कार्रवाई के नाम पर उठा ली जाती है,,, उनसे रकम की मांग की जाती है, और रकम ऑनलाइन थाने के टेम्परेरी कम्प्यूटर स्टाफ के मोबाइल पर 22000 और 2000 रुपये डलवा लिया जाता है।
0कांड-3

तीसरा मामला न्यायधानी के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाने का है। जहां एक महिला ने एक आरक्षक पर जबरन घर घुसकर अवैध वसूली के लिए धमकाने और रकम देने से
इनकार करने पर उनके पति को झूठे शराब तस्करी के मामले में फंसाने का आरोप लगा इसकी लिखित शिकायत करने पिछले दिनों एसपी कार्यालय पहुँची। एसएसपी ने जांच के बाद उसे भी निलंबित कर दिया।
0कांड 4

जिले के चीचिरदा निवासी किसान रवि प्रकाश कौशिक ने बिल्हा थाना प्रभारी उमेश साहू और आरक्षक बलराम विश्वकर्मा के खिलाफ रिश्वत मांगने, गाली-गलौज और झूठा केस दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाते हुये इसकी शिकायत पुलिस कप्तान रजनेश सिंह और आईजी से की। पुलिस कप्तान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक बलराम विश्वकर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया। वही थाना प्रभारी उमेश साहू के खिलाफ जांच का आदेश भी दिए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार
UncategorizedAugust 6, 2026लंगड़ी बिलार करै घरई में शिकार, कालसर्प दोष से घिरे न्यायधानी के तहसील में अब डायवर्सन में भी बड़ा खेला, शासन के आदेश को ठेंगा माल अंदर आवेदन खारिज…?
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…

