ब्रेकिंग

निगम के अतिक्रमण अमले पर फिर दुकान में घुसकर सामान उठा काउकैचर में भरने और विरोध करने पर गाली गलौच, हाथापाई और मारपीट के आरोप, व्यापारी संघ ने कहा तो कल दुकान बंद कर करेंगे चक्काजाम,..

Spread the love

बिलासपुर/ जूनाबिलासपुर के कारोबारियो ने निगम के अतिक्रमण निवारण अमले के कर्मचारियों पर दुकान में घुसकर जबरिया सामान उठाकर काउकैचर में डालने, मना करने पर धक्का- मुक्की हाथापाई व गाली गलौच करने का आरोप लगाया। इस वारदात और गुंडागर्दी से आक्रोशित व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ आक्रोश जताते हुए मंगलवार को जूनाबिलासपुर मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कीचेतावनी दी है, साथ ही इसकी लिखित शिकायत भी सिटी कोतवाली में की गई है।


आक्रोशित व्यापारियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल कर बताया कि देखिये कैसे काऊकैचर में आया अतिक्रमण का स्टाफ दुकान के अंदर घुस सामान को उठाकर ले जा रहे। घटना करीब 11.30 बजे जूनाबिलासपुर बजरंगबली मिष्ठान के सामने कन्हैया इलेक्ट्रीकल्स ऐंड साइकल की है। आरोप है कि निगम के अतिक्रमण निवारण अमले के स्टाफ ने पहले कन्हैया इलेट्रिकल्स और साइकल्स व बगल के विशाल ट्वायज ऐंड गिफ्ट सेंटर के अंदर घुस छीना झपटी, धक्का- मुक्की की और मारपीट कर सामान उठाकर ले गए, बल्कि महिलाओ से भी धक्का मुक्की छीना झपटी की।

गुंडागिरी की शिकायत सिटी कोतवाली में


व्यापारियों ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज करा निगम अमले पर गुंडागिरी कर जबरदस्ती दुकान में घुसकर छीना झपटी और महिलाओ से हाथापाई की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

बल्लू हरियाणवी, अध्यक्ष वुआपरी संघ जूना बिलासपुर
ज्योति नारवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *