

0 कहा ये आखिरी बार है अब शिकायत आई तो जबको सस्पेंड करा दूंगी

0 कहा सरकार और निगम प्रशासन की छवि खराब किया तो किसी को नही बख्शा जाएगा
बिलासपुर/ जूनाबिलासपुर कांड से भड़की मेयर ने निगम के पूरे अतिक्रमण स्टाफ को तलब कर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफतौर पर ताकीद की कि इस तरह की गुंडई, लूटपाट और अवैध वसूली नही चलेगी ये आखिरी है इसके बाद यदि फिर ऐसी शिकायत आई तो सस्पेंड कराने की चेतावनी दी।
जूनाबिलासपुर में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कारोबारियो व महिला कारोबारियो से धराझूमटी, दुकान में घुसकर सामान जब्त करने विरोध करने पर धक्कामुक्की व गाली गलौच करने की शिकायत थाने तक पहुँच गई।
व्यापारियों ने मेयर पूजा विधानी को भी कॉल किया तो वे किसी कार्यक्रम में थी, कुछ देर बाद उन्होंने काल किया तो व्यापारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे निगम अमले पर लूटपाट और गुंडागर्दी हाथापाई करने की शिकायत की। इससे भड़की मेयर ने संतोष वर्मा और शिवबहादुर जायसवाल को पूरे स्टाफ के साथ तलब किया और जमकर फटकार लगाई की आपलोग निगम के अतिक्रमण विभाग के स्टाफ है कि गुंडे आएदिन आप लोगो के खिलाफ गाली गलौच गुंडागर्दी, लूटपाट, अवैध वसूली और मनमाना रकम लेकर ठेला गुमटी छोड़ने की शिकायते आ रही है, अब स्थिति हद से बाहर हो रही ये अंतिम चेतावनी है इसके यदि अब ऐसे शिकायत आई तो सभी को सस्पेंड करा दूंगी।
0000
व्यापारियों की शिकायत पर संतोष और जायसवाल को पूरे स्टाफ के साथ तलब कर जमकर लताड़ लगाई हूँ, की इस तरह की गुंडई, लूटपाट, अवैध वसूली और अनाप- शनाप पैसा लेकर ठेले टपरे छोड़ने का धंधा अब नही चलेगा। अब यदि एक भी शिकायत आई तो जबको सस्पेंड करा दूंगी ये अंतिम चेतावनी दी गई है।
पूजा विधानी
मेयर बिलासपुर, नगर निगम



