
0 महानवमी को मंदिर के गुंबज में मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाया जाएगा 11:15 किलो का कलश

0 61 मनोकामना ज्योतिकलश से जगमगाया मा जगत जननी का दरबार

बिलासपुर / कतियापरा संतोषी मंदिर में माता रानी के नवरात्र पर्व की धूम मची है, रविवार को नवरात्र के प्रथम दिन शाम 6:00 बजे शिव मंदिर डोंगा घाट से दुर्गा चौक शिव चौक होते हुए बाजे गाजे साथ भव्य कलश यात्रा का आगमन हुआ,

महाष्टमी तक भव्य कलश को माता रानी के समक्ष पूजन के लिए रखा गया है, महानवमी को संतोषी माता मंदिर के गुंबज में कलश को मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाया जाएगा कलश का वजन 11:15 किलो बताया जा रहा है जय संतोषी माता मंदिर कतियापारा में प्रतिवर्ष दोनों नवरात्र पर भव्य आयोजन किया जाता है, मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ववलित किये जाते है, इस बरस 61 मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ववलित किये गए है।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष व मुख्य यजमान बलराम हरियाणवी (बल्लू भैया) व आयोजनकर्ता पंडित बबलू महाराज चांपा वाले समेत अन्य भक्तजन मौजूद रहे।



