

0 शहर कांग्रेस् अध्यक्ष ने कलेक्टर-एसएसपी से चर्चा कर की कडरवाई की मांग

0 कहा नही हुआ एक्शन तो होगा बड़ा रिएक्शन करेंगे बड़ा आंदोलन
बिलासपुर,,,, सियासत देश की राजधानी दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर तक गरम है! दिल्ली कांड के विरोध में भाजपा महिला विंग ने सोमवार को संभागीय जिला मुख्यालय बिलासपुर के कांग्रेस भवन का न सिर्फ़ घेराव किया… बल्कि दफ्तर में घुस कर खूब बवाल भी मचाया… इस बात की खबर मिलने पर दिल्ली प्रवास पर गए… शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर, SSP से चर्चा कर इसे घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं किया… इसलिए दोषियों के खिलाफ FIR कर शक्त कार्रवाई की जाए… अन्यथा कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी…
ये भगदररोंं तब मचा जब मंगलवार को कांग्रेस का प्रशासनिक आतंकवाद के आरोप में कलेक्ट्रेट का घेराव होना है! कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बेलतरा विधायक और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है! आरोप प्रशासनिक आतंकवाद का है! जिसको लेकर सोमवार को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन होना है! उससे ठीक एक दिन पहले सोमवार को भाजपा महिला विंग ने कांग्रेस भवन में फटाका फोड़ नया धमाका कर दिया,।
हम भी घुस सकते थे
मैं दिल्ली में हूँ, कांग्रेस भवन में भाजपा के महिला विंग के प्रोटेस्ट और पार्टी दफ्तर के अंदर घुसकर नारे लगाने बवाल मचाने की खबर मिलते ही कलेक्टर, एसएसपी को अवगत करा दोषियो के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की है, मंगलवार को पार्टी के नेता इसको लेकर भी ज्ञापन सौपेंगे, यदि एफआईआर और कोई एक्शन नही हुआ तो इसका बड़ा रिएक्शन होगा कांग्रेस ज़्डक से सदन तक कार्रवाई की मांग करेगी। ये गलत है कांग्रेस ने कभी किसी पार्टी के दफ्तर में ऐसा नही किया हम भी कर सकते थे, कार्रवाई होनी चाहिए बस यही मांग है।
सिधांशू मिश्रा
अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, बिलासपुर



