
बिलासपुर,,,, त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है! जिले में खाद्य सुरक्षा दल ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर जांच अभियान चलाया… इस दौरान मंदिर चौक स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड में फंगस युक्त अमूल शालीमार आइसक्रीम मिलने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 85 डिब्बे मौके पर ही नष्ट करा दिए…. वहीं, व्रत-उपवास में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के विधिक नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए…
फंगसयुक्त आइसक्रीम मिलने से मचा हड़कंप…
खाद्य सुरक्षा दल के निरीक्षण के दौरान इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड में संधारित अमूल शालीमार आइसक्रीम में फफूंद पाई गई… जनस्वास्थ्य को संभावित खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की… फंगस युक्त 68-68 ग्राम के कुल 85 डिब्बों को मौके पर ही विनष्ट कराया गया… इसके साथ ही आइसक्रीम का सर्विलांस नमूना लेकर विस्तृत गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है! अब प्रयोगशाला जांच से खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता संबंधी स्थिति स्पष्ट होगी…
व्रत में इस्तेमाल होने वाले आटे के नमूने लिए…
त्योहारी सीजन में व्रत और उपवास के दौरान कुट्टू तथा सिंघाड़े के आटे की मांग बढ़ जाती है! इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने दोनों खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लिए हैं!नमूनों की जांच के आधार पर उनकी गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा…
होटलों और कैफे का भी निरीक्षण…
अभियान के तहत इंडियन कॉफी हाउस, सरकंडा, श्री साईं कैफे और सिम्स चौक स्थित पंजाबी रेस्टोरेंट सहित शहर के प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया… संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री रखने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए…
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी मौजूद रहे… विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा…
