ब्रेकिंग
Uncategorized

फिर खून से रंगी सड़क, लालखदान चौक पर हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, उत्तेजित भीड़ ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

0 सड़क पर तीनों रोड पर लगी रही वाहनों की कतार

0 रायपुर जाने निकले थे स्टेशन रास्ते मे हो गया हादसा गई जान

बिलासपुर लालखदान चौक पर हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई वही चालक को मामूली चोटें आई। घटना से उत्तेजित भीड़ ने चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की।

हादसा रविवार सुबह की है।मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोहरौद निवासी बिसाहिन बाई पति बाबूलाल रायपुर जाने स्कूटी से स्टेशन जा रही थी। वह स्कूटी पर पीछे बैठी थी जैसे ही स्कूटी लालखदान चौक पर पहुची तेजरफ्तार हाइवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे बैठी बिसाहिन की हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई वही चालक को भी चोट आई है।
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया जिससे मस्तूरी रोड पर दोनों तरफ और बाईपास रोड पर भी लम्बा जाम लगा रहा।

तनाव को बढ़ते देख पुलिस बल ने आनन -फानन में मृतका के शव को वहां से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button