
बिलासपुर । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा “ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान” के तहत विकासखंड बिल्हा के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश पत्र समर्पित किए गए। विद्यार्थियों ने स्वयं राखियां तैयार कर उनमें सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह, कृतज्ञता और शुभकामनाओं से भरे संदेश लिखे, जो अभियान के माध्यम से सैनिकों तक पहुंचाए जाएंगे।

यह कार्यक्रम राजेश सौंथालिया, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़, राजेंद्र साहू, जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर तथा डॉ. पूनम सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति गुप्ता व मुकेश अग्रवाल ने विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से संकलित राखियां एवं संदेश पत्र भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधियों को सौंपे। विकासखंड के स्कूलों से रक्षा सूत्र अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि भारतीय सैनिक देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में रहकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे भावनात्मक पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा भेजे गए रक्षा-सूत्र और शुभकामना संदेश उनके प्रति पूरे समाज के सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक हैं। इस प्रकार के अभियान बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य अलका गांगुली, बीआरसी देवी प्रसाद चंद्राकर, सुनील पाण्डेय, वीरेन्द्र अजित कुजूर, राकेश शुक्ला, देवनारायण यादव, राम द्विवेदी, योगेंद्र वर्मा विकास साहू, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) संतोष त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) देवव्रत मिश्रा, एएलटी (स्काउट) कौशल्या साहू (गाइडर-HWB)अकाउंटेंट अशोक क्षत्री,सूर्या केवट ,प्रदीप जयसवाल, सौरभ मजुमदार, धर्मेंद्र राजपूत, रश्मि महेश यादव सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
*
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार

