दो साल की मासूम को आग में झोंकने का आरोप, रायपुर में विवाद के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत, भाई पर हत्या का केस दर्ज, कोनी पुलिस ने आरोपी नितिन लोनीया को हिरासत में लिया, दर्दनाक घटना से परिवार में पसरा मातम….

बिलासपुर,,, कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से मासूम की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है! दो साल की बच्ची को कथित तौर पर आग में झोंकने का आरोप उसके चाचा नितिन लोनीया पर लगा है!बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया….
जानकारी के अनुसार घुटकु निवासी सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को नितिन लोनीया सोसायटी में काम दिलाने की बात कहकर रायपुर ले गया था… वहां कुछ दिनों बाद किसी बात को लेकर नितिन और महिला के बीच विवाद हो गया…
आरोप है! कि विवाद के दौरान नितिन ने महिला की मासूम बच्ची को आग में झोंक दिया… घटना में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई… उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया…. लेकिन हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…
घटना के बाद बच्ची के पिता सुधीर ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं! परिवार की ओर से भी आरोपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं! एएसपी पंकज पटेल के मुताबिक, नितिन महिला और बच्ची को रायपुर लेकर गया था… विवाद के बाद बच्ची के झुलसने और बाद में मौत की घटना सामने आई….
कोनी पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी नितिन लोनीया को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है!

,,,, कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से मासूम की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। दो साल की बच्ची को कथित तौर पर आग में झोंकने का आरोप उसके चाचा नितिन लोनीया पर लगा है। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार घुटकु निवासी सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को नितिन लोनीया सोसायटी में काम दिलाने की बात कहकर रायपुर ले गया था। वहां कुछ दिनों बाद किसी बात को लेकर नितिन और महिला के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान नितिन ने महिला की मासूम बच्ची को आग में झोंक दिया। घटना में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद बच्ची के पिता सुधीर ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार की ओर से भी आरोपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं!
एएसपी पंकज पटेल के मुताबिक, नितिन महिला और बच्ची को रायपुर लेकर गया था। विवाद के बाद बच्ची के झुलसने और बाद में मौत की घटना सामने आई।
कोनी पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी नितिन लोनीया को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।



