ब्रेकिंग

मस्तूरी- भवतरा के हाथ से उखड़ते सड़क की रिपोर्ट शासन को भेजा, लालखदान- दर्रीघाट वाइडनिंग का काम ओके- ईई विंध्यराज…

Spread the love

0 मिली थी शिकायत मौके पर जाकर किया चेक

0 जीएसबी और मुरूम के बजाय बेस में मिट्टी डालने के आरोप को बताया गलत

बिलासपुर / पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) के कामकाज का क्या हाल है, मस्तूरी भवतरा के सड़क ने जाहिर कर दिया, अब 31-32 करोड़ के नेहरू चौक- दर्रीघाट के लालखदान रेलवे ओवरब्रिज से दर्रीघाट तक रोड वाईडनिंग ( चौड़ीकरण) का हाल भी देख लीजिए।
ये तस्वीरें है लालखदान- दर्रीघाट में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम का…

पेड़ के जेडो की ठूंठ तक नही निकाला


सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण के लिए गड्ढा खोदकर जीएसबी( सेल्युलर सब बेस) डालने के बजाय मिट्टी के ऊपर ही गिट्टी, रेत और सीमेंट का मिक्चर( डब्ल्यूएलएल) डाला जा रहा। तय नियम के तहत मिट्टी नही मुरम से फिलिंग कराया जाना है पर मुरूम का अता पता नही है, गिट्टी के नाम पर गिट्टी का चूरा डाला जा रहा।

लेदेकर सालो बाद सडक का काम हो रहा है, यदि समय रहते ही इस ओर ध्यान नही दिया गया तो ये सड़क फिर जल्दी खराब होने की संभावना है क्योंकि इस मार्ग से रोजाना हजारों 18 और 24 छक्के के ट्रेलर और हाइवा का आनाजाना रहता है।


000
मस्तूरी भवतरा के उखड़ रही नई बनी सड़क के मटेरियल का टेस्ट करा रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है, लालखदान के वाईडनिंग कार्य मे मिट्टी डालने की शिकायत आई थी जो गलत है मैने खुद मौके पर जाकर देखा है।


सीएस विंध्यराज
कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी, बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *