क्या न्यायधानी के तहसील में चल रहा नाइट शिफ्ट …? सर्पदंश मुआवजा कांड के लखड़ियाने के बाद से बंद अत्याधुनिक रिकॉर्ड रूम का पट रात तक खुला, पूछ रही पब्लिक सबका साथ सबका विकास राज में हो रहा किसका भला…!

बिलासपुर / साढ़े सत्रह करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड के रखड़ियाने के बाद करीब डेढ़ माह से ठप्प नकल शाखा का पट तो आंशिक रूप से खुल गया, पर आमजन और अधिवक्ताओ के लिए नही क्योकि ये तो शाम 5 बजे के बाद खुल रहा,,, फिर किनके लिए आप खुद समझ सकते है…!




ये तस्वीरें न्यायधानी के तहसील कार्यालय के पीछे हाईटेक रिकॉर्ड रूम नकल शाखा का है,,, आप खुद देखिये कैसे अंधेरा होने के बाद बुधवार शाम पौने 7 बजे तक नकल शाखा का दरवाजा खुला है और कैसे भीड़ उमड़ी है,,,,
पूछने पर पता चला कि आधुनिक अभिलेखागार का दरवाजा सोमवार से शाम 5 बजे के बाद से खुल रहा है, अभी एक शिक्षक को मौखिक जिम्मेदारी दी गई है, अभी तक किसी को प्रभार नही दिया गया है।
अब सवाल यह उठ रहा कि किसी को कोई प्रभार नही,,, ऐसे में यदि कोई गोपनीय दस्तावेज गायब कर दे तो क्या होगा,,, इससे पहले भी भोंदू कांड भी न्यायधानी में हो चुका है,,,
000
एक दो दिन पहले ही तहसील के आधुनिक अभिलेखागार को खोला गया है, यहां के लिए स्टाफ तय कर लिया गया है, एक- दो दिन में काम सम्हल जाएगा…तो पहले पेंडेंसी क्लियर कराया जाएगा। दलालों के लिए अभिलेखागार खोलने का आरोप पूर्णतया गलत है।
चन्द्र प्रकाश साहू
तहसीलदार, बिलासपुर




