ब्रेकिंग
Uncategorized

पोला पर्व पर आदर्श युवा मंच का बैल दौड़ एवं सजा- सज्जा प्रतियोगिता 10 को, लोकगायक लालजी देंगे “मन भौरा” की झमाझम प्रस्तुति

0 लालबाहादुर शास्री स्कूल मैदान नही हैप्पी स्ट्रीट में होगा आयोजन
0 अन्नदाताओं के सच्चेसाथी नन्दी बैलों की पूजा के साथ होगा कार्यक्रम

बिलासपुर / आधुनिक युग मे अन्नदाताओं के अहम सहयोगी नदी बैलों के श्रम और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व पोला के अवसर पर आगामी 10 सितंबर गुरुवार को आदर्श युवा मंच द्वारा स्वर्गीय श्रीचंद मनुजा स्मृति बैल दौड़ एवं सजा- सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इस बार का आयोजन लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान के बजाय “हैप्पी र्स्ट्रीट” रपटा चौपाटी विसर्जन स्थल के पास शाम 4 बजे रखा गया है।
मंच के प्रमुख महेश दुबे ने कहा कि आधुनिकीकरण और मशीनीकरण के कारण आज भले ही किसानी में बैलों की उपयोगिता न के बराबर रह गई है पर किसान आज भी नन्दीश्वर के प्रति कृतज्ञ है, मंच का प्रयास बैलों से बढ़ रही दूरी और लुप्त हो रही परंपराओं को पुनर्जीवित कर नई पीढ़ी को उस दौर के कृषक मित्र और उनके योगदान की याद दिलाना है।
ये याद दिलाना है कि पोला हमारी संस्कृति,सभ्यता और पशुओं के प्रति प्रेम दर्शाने का पर्व है
कार्यक्रम स्थल पर शमा बांधने एवं उत्साह वर्धन करने छत्तीसगढ़ लोक कला मंच “मन भौरा ” के संयोजक लालाजी श्रीवास एवं उनकी टीम द्वारा झमाझम प्रस्तुति दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी किसानों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button