ब्रेकिंग

और मतदाताओं के पांव पलौटीं के बगैर निर्विरोध वार्ड नम्बर 13 मंगला के पार्षद बन गए रमेश, कांग्रेस ने लापरवाही के कारण श्याम को किया 6 साल के लिए निष्कासित

Spread the love


0 जाति प्रमाणपत्र जमा न करने के कारण रद्द हुआ नामांकन, आप प्रत्याशी का भी हुआ अमान्य
0 बिन परिश्रम पहले रुझान से भाजपा में खुशी की लहर, कांग्रेस में सूजन

बिलासपुर। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने के कारण बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नम्बर 13 मंगला के बीजेपी प्रत्याशी रमेश पटेल वोटिंग और मतगणना के पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

न उन्हें कैम्पेनिग करना पड़ा और न ही मतदाताओं का पांव पलौटीं करना पड़ा। बगैर मुकाबले के हुई इस पहली जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
इधर कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी श्याम पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। बताया जा रहा कि कांग्रेस प्रत्याशी श्याम का नामांकन जाति प्रमाणपत्र जमा न करने के कारण रद्द हुआ, कांग्रेस पार्टी
ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए श्याम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *