ब्रेकिंग

चुनाव के बाद हुड़दंग झगड़े और तोड़फोड़ के रुझान भी आने लगे सामने, दुर्गा की हार के बाद जश्न मनाने से बढ़ी टशन कार में तोड़फोड़ कोतवाली पहुँचा मामला

बिलासपुर। निकाय चुनाव में हुई जीत- हार के बाद हुड़दंग झगड़े और तोड़फोड़ के रुझान भी सामने आने शुरू हो गए है।
ऐसा ही एक मामला
तेलीपारा मेडिकल कांप्लेक्स से सामने आया है। यहाँ रहने वाले पूर्व पार्षद दुर्गा सोनी की इस चुनाव में हुईं हार के बाद उनके भतीजे ने जश्न मनाते हुए अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में पटाखे फोड़ने लगे। इसी बीच प्रत्याशी के ठेकेदार भतीजे ने उन्हें रोककर हिदायत दी जिससे नौबत धमकी- चमकी तक पहुँच गई और तनाव बढ़ गया। भड़के युवाओ ने भतीजे ठेकेदार
की कार को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
ठेकेदार सचिन सोनी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *