
बिलासपुर। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी समेत 3 करीबियों को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने और पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए काम करने के आरोप में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को भी पार्टी से निकाल बाहर कर उनकी प्राथमिक सदयता तक खत्म करने प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया है। ऐसा पहली बार नही हुआ है, पहले भी उन्हें ऐसे कृत्यों के लिए पार्टी से निकाल बाहर किया जा चुका है। त्रिलोकपार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों को चुनाव भी जीता चुके है।

चर्चा इस बात की है कि जब त्रिलोक चुनावी प्रबन्धन में इतने कुशल है तो पार्टी के सीनियर नेता क्यो उनके इस चुनावी प्रबन्धन कौशल का लाभ क्यो नही ले पा रहे। शायद यही प्रयोग कारगर हों क्योकि पार्टी संगठन के जिन नेताओं को ये कमान सौंपी गई है उनके कार्यकाल में तो विधानसभा, लोकसभा और फिर निकाय चुनाव तक में तो कांग्रेस को करारी करारी मात ही मिली है।

तो क्या बदलना पड़ेगा फार्मूला
पुराने जमाने मे जब दादा परदादा अपने बच्चों को मुख्तियार के साथ शादी और अन्य समारोहों में भेजते थे तो बच्चे इस बात की शिकायत करते थे कि मुख्तियार ने उनके कमीज के खीसे से पैसा चोरी कर लिया। इसे रोकने के लिए बुजुर्ग कहते थे कि चोर मुख्तियार को ही सब अपना- अपना पैसा धरा दो और उससे लेकर खर्चा करो फिर क्या अब मुख्तियार थोड़े ही चोरी करता वो तो हिसाब- किताब बनाने में जुटा रहता था कि किसको खर्च के लिए कितना दिया और किसका कितना बाकी है, चोरी खुद बखुद रूक गई। चुनावो में लगातार हो रही हार को रोकने क्या कांग्रेस भी ऐसा कोई फार्मूला तय करेगी ये बड़ा सवाल है। क्योकि यदि वे कांग्रेस हराकर अपने प्रत्याशी को जिताने का माद्दा रखते है तो। कांग्रेस को जीता भी तो सकते है।
ये है आरोप

जिला कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के मुताबिक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चयन समिति ने प्रदेश काग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी की सहमति पर सभी 17 क्षेत्रो के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। इनमे
0 जिला पंचायत बिलासपुर क्षेत्र क्रमाक 3 से काग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी कल्पता कनेरी ने जिला कांग्रेस कमेटी के समक्ष
लिखित शिकायत की है कि उनके क्षेत्र से त्रिलोक श्रीवास अपनी पली स्मृति श्रीवास को न सिर्फ चुनाव लड़ा रहे बल्कि उसके पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर रहे। प्रत्याशी स्मृति के सभी प्रचार सामग्री में त्रिलोक की तस्वीरें लगे है।
0 ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिला पंचायत बिलासपुर क्षेत्र क्रमाक 1 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता सत्येन्द्र कौशिक ने भी ऐसी हो शिकायत की है।
0 क्षेत्र क्रमांक २ के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी झगरराम सूर्ववशी ने भी जिला कांग्रेस कमेटी को लिखित शिकायत की कि त्रिलोक कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर खुलाघात करने आरोप लगाया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि त्रिलोक का यह कृत्य अनुशासनहीनता और खुलाधात की श्रेणी में आता है। इसलिए उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप में ये कार्रवाई की गई है।

कहा घसेलहा है , पूर्व में भी कर चुका ऐसे
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि इसके पहले भी त्रिलोक के खिलाफ सन 2008. 2013, 2018 के विधानसभा चुनाव में, फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में, फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के विरुद्ध काम करने, प्रचार करने PCC तक शिकायत कर चुके है। अभी नगर निगम के वार्ड क्रमांक 68 से काग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रीति मनीष गढ़वाल के खिलाफ उन पर अपने भाई बहु योगिता श्रीवास को पार्षद पद के लिए निर्दलीय लड़ाने का भी आरोप है।
जिलाध्यक्ष पर लगाये थे गम्भीर आरोप
निष्कासित नेता ने नाम वापसी के दौरान जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी पर दलाली करने, पैसा लेकर टिकट बेचने जैसे कई गम्भीर आरोप भी लगाए थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

