ब्रेकिंग

अब मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया और उनके बेटे पर लगा जयचंदी का आरोप, प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश सचिव ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेज की बाप- बेटे पर कार्रवाई की मांग


0 रवि ने जिला अध्यक्ष को भेजे पत्र में पिता- पुत्र पर लगाया पार्टी से गद्दारी का आरोप
0 कहा है पिता-पुत्र के खुलाघात का है पुख्ता प्रमाण करे कार्रवाई

बिलासपुर। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 के पराजित अधिकृत प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि श्रीवास ने मस्तूरी विधायक और उनके पुत्र पर खुलाघात का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में रवि ने पार्टी के साथ धोखा करने वाले विधायक दिलीप लहरिया और उनके बेटे अरविन्द के खिलाफ कार्रवाइ की मांग की है।

जिलाध्यक्ष को भेजे गए पत्र में रवि ने कहा कि प्रत्याशी एलान के बाद भी दोनों ने बागी प्रत्याशी किरण संतोष यादव का खुलेआम प्रचार प्रसार किया। विधायक के बेटे अरविन्द ने फोन से गांव गांव में फैले अपने समर्थकों को रवि श्रीवास के खिलाफ प्रचार करने को कहा।आरोप है कि विधायक दिलीप लहरिया ने कार्यकर्ताओं को किरण संतोष के लिए प्रचार करने को कहा। रवि ने कहा कि विधायक और उनके पुत्र का किरण संतोष का प्रचार करने का पुख्ता सबूत भी उनके पास भेजा गया है, इसी के चलते अच्छे माहौल के कारण उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
रवि ने विधायक श्री लहरिया और उनके बेटे अरविंद लहरिया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *