
बिलासपुर/ मस्तूरी के राशन दुकान संचालक ने अति मचा दिया आरोप है! कि उसने एडवांस में अंगूठा लगवा और हस्तकक्षर करा गरीबो के राशन पर डंडी मार दी। 100 से 150 पीड़ित परिवार ने कही सुनवाई न होने पर सोमवार को कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाने पहुचे!


भीषण गर्मी की तपती दुपहरी में शहर से करीब 14-15 किलोमीटर दूर ग्राम मस्तूरी से छोटे छोटे बच्चों को लेकर पहुँची, महिलाओ ने मीडिया से बताया कि राशन दुकान संचालक उनसे एडवांस में अपने रजिस्टर पर अंगूठा, और दस्तखत लेने के बाद इतना घुमाता है! कि पूरा महीना गुजर जाता है! वे लोग राशन दुकान का चक्कर काटते काटते थक गए! पर 2-3 महीने का राशन अब तक नही मिला, उन लोगो ने मस्तूरी के प्रशासनिक अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की पर जब किसी ने नही सुनी तो मजबूरन उन्हें तपती दुपहरी में कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाने के लिए यहां तक आना पड़ा। पीड़ित उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके सामने परिवार का पेट भरने की समस्या गहरा गई है! इस महंगाई के दौर में उन्हें चावल खरीद कर खाना पड़ रहा है! बड़ी दिक्कत है बड़ा परिवार है ऐसे में उनके सामने भूखो मरने की नोबत है! हम सरकारी चावल के भरोसे जिंदा है!



