0 हमलावर आरोपी गिरफ्तार, मामला कोतवाली क्षेत्रं का
0 वीडियो वायरल होते ही फिर हरकत में आई पुलिस


*बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को सदर बाजार कोरोना चौक के पास तब अफरा- तफरी मच गई, जब सरे बाजार यातायात पुलिस के एक आरक्षक और उसके साथी के साथ आदतन बदमाश भाईयों ने रॉड और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दबंगई दिखा जमकर उत्पात मचाया ।
बताया जा रहा कि आरक्षक और उसका साथी बाइक से बाजार से गुजर रहे थे, तभी गाड़ी टकराने को लेकर इनसे विवाद करने लगे और शराब के लिए पैसे मांगने लगे। आरक्षक ने जब विरोध किया तो दोनों भाई हाथ रॉड और डंडे से आरक्षक और उसके साथी पर पर टूट पड़े आरक्षक और उसका साथी कुछ समझ पाते वह दोनों ताबड़तोड़ हमला करने लगे जिससे बाजार में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। आरक्षक उसका साथी किसी तरह बचकर वहां से थाना सिटी कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावरों को धरदबोचा और लेकर थाने पहुचे।
दोनों भाइयों को हिरासत में ले आगे की कार्रवाई की जा रही है।मामले के एक और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रहीं है।
देखिये सड़क पर सरेबाजार मारपीट का वीडियो… न डर न भय…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

