ब्रेकिंग

ब्लैक सटरडे, तखतपुर रोड पर सड़क किनारे दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार 3 की मौत, 2 घायल

Spread the love

टेकचंद कारड़ा
तखतपुर


तखतपुर । तेज रफ्तार कार मुंगेली रोड में ग्राम काठाकोनी बिनोरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई ।

मिली जानकारी के मुताबिक काठोंकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव ,विजय राजपूत , मोनु यादव , जयंत वैष्णव सभी कार क्रमांक सीजी 10 ए फ 2097 से बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे, 21 जून को दोपहर बिलासपुर से काठाकोनी लौट रहे थे कि करीब 2: 30बजे उनकी कांड अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई जिससे पवन रात्रे एवं खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *